BSP प्रत्याशी पर ट्रक चढाने की कोशिश, दो समर्थक हुए घायल

असमोली विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी अकिलउर्रहमान खाँ पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। इस हादसे में उनके 2 समर्थक घायल हो गए।

संभल। बसपा के पूर्व मंत्री व असमोली विधानसभा के प्रत्याशी अकिलउर्रहमान खाँ पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। बसपा प्रत्याशी की जान बचाने में दो समर्थक ट्रक के नीचे आ गये। जिसमे दोनों समर्थक बुरी तरह घायल हो गये। पुलिस को सुचना देकर ट्रक और चालक को पकड़ा गया।

 Former BSP minister Trample down by truck

असमोली विधानसभा के प्रत्याशी अकिलउर्रहमान खाँ रविवार को संभल- बहजोई मार्ग पर मुजफ्फरपुर में जनसम्पर्क कर रहे थे। सड़क के निकट ही उनकी जनसभा समाप्त हुई। मंत्री और उनके समर्थक रवाना हो रहे थे तो बिसौली की तरफ से सीमेंट उताकर आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रक चढाने की कोशिश की। मंत्री को समर्थको ने कंधे पर ले रखा था। ट्रक जैसे ही निकट आया समर्थको ने मंत्री को उछालकर दूसरी ओर गिरा दिया। जिससे मंत्री ट्रक की चपेट में न आये। मंत्री को बचाने में उनके दो समर्थक बाइक से निकल रहे थे तो ट्रक बाइक को ऊपर उत्तर गया।

जिसमे दो युवक अकिल पुत्र अतीक, नदीम पुत्र कौसर घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवको की हालात गंभीर है। समर्थको ने पुलिस को सुचना देकर ट्रक और चालक को पकड़ लिया।मंत्री अकिल उर्रहमान ने पुलिस को तहरीर दे दी है। तो वहीँ अकिलउर्रहमान खाँ का कहना है कि विरोधियो की साजिश है मेरी जान लेने की कोशिश की गयी है। ट्रक चालक संभल के मोहल्ला दीपासराय का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+