यूपी के कई जिले बाढ़ के मुहाने पर, कहर बनकर टूटा बारिश का पानी

सहारनपुर। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश का कहर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। सहारनपुर में दो प्रमुख नदियां हिंडन और ढमोला जमकर कहर बरपा रही हैं। यहां पर कई इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Flood situation in Saharanpur of heavy rains

ढमोला नदी में अचानक तेज और अत्याधिक पानी आने के कारण सहारनपुर शहर के निचले भागों में बाढ़ आ गई है। ढमोला नदी के किनारे बसे राधा विहार कालोनी, सेतिया विहार, जनता रोड, कपिल विहार और हकीकत नगर में बाढ के हालात पैदा हो गए है।

Flood situation in Saharanpur of heavy rains

लोगों के घरों में कई-कई फीटपानी भर गया है। हालात यह हो गए हैं कि लोग अपने अपने सामान को लेकर अब सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए हैं। उधर, हिंडन नदी में आई बाढ से गांव हरोडा, गागलहेडी, कैलाशपुर समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।

नदियों के किनारे किए जाने वाले अवैध अतिक्रमण को लेकर सिंचाई विभाग जरा भी गंभीर नजर नहीं रहा है, जिस कारण कालोनाईजर नदियों के किनारे की जमीन पर अवैध कब्जे कर कालोनी काट रहे हैं। उधर, सहारनपुर विकास प्राधिकरण अवैध कालोनियों के निर्माण को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+