CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन होगी तेज बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में मध्यम से लेकर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जशपुर में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 से 5 दिनों में प्रदेश में मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में कुसमी, अंबिकापुर और कुनकुरी में 90 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, तो वहीं बलौदाबाजार में 60, मनेंद्रगढ़ में 40 और रामानुजगंज में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

शनिवार को मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ के राजमार्गों का होगा उन्नयन, भारत सरकार ने किए 3289 करोड़ रुपये आवंटित












Click it and Unblock the Notifications