Kanpur Sex Racket: Whatsapp के जरिए होती थी लड़कियों की ऑनलाइन बुकिंग, कोडवर्ड था 'चार्ली'

कानपुर। कानपुर में पकड़े गए सेक्स रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस रैकेट का नेटवर्क दिल्ली से लेकर नेपाल तक फैला हुआ था और लड़कियों की बुकिंग सोशल नेटवर्किंग साईट्स के जरिए की जाती थी। पुलिस के रडार पर तीन सफोदपोशों के मोबाइल नम्बर भी हैं। कॉलगर्ल्स के दलालों के लिए कोड वर्ड भी निर्धारित था - ''चार्ली''।

 फीलखाना में हुआ था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

फीलखाना में हुआ था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

कानपुर पुलिस पर अगर रसूखदारों का दबाव काम नहीं आया तो बहुत जल्दी सेक्स रैकेट पर से पर्दा पूरी तरह हट जाएगा और कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब हो जाएगें। गौरतलब है कि कल रात कानपुर के फीलखाना इलाके में आईजी की क्राइम ब्रान्च टीम ने छापा मारकर एक अपार्टमेंट के फ्लैट से सेक्स रैकेट पकड़ा था। कॉल गर्ल्स सप्लाई का ये धन्धा पटकापुर पुलिस चौकी के ठीक सामने चलाया जा रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।

व्हाट्सअप गुप्स से होती थी डीलिंग

व्हाट्सअप गुप्स से होती थी डीलिंग

क्राईम ब्रान्च की इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने आपनी जॉच प्रक्रिया आगे बढ़ाई है तो कई चौंकाने तथ्य सामने आ रहे हैं। ताजा तफ्तीश में पता चला है कि व्हाट्सअप पर गुप्स और फेसबुक पर पेज बनाकर कॉलगर्ल्स की तस्वीरें पोस्ट की जाती थीं और भाव तय होने पर देश के बड़े बड़े शहरों में लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। इनपर सर्विस देने वालों के कान्टेक्ट नम्बर दिए होते थे।

चार्ली कोर्डवर्ड के साथ मिले दलालों के नंबर

चार्ली कोर्डवर्ड के साथ मिले दलालों के नंबर

पुलिस को कॉलगर्ल्स रैकेट के ठिकाने से जो मोबाईल फोन मिले हैं उनमें चार्ली कोर्डवर्ड के साथ दलालों के बारे में जानकारी फीड है। पुलिस को तीन सफेदपोश लोगों के नम्बर भी मिले हैं जिनकी तहकीकात जारी है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह की संचालिका सहित चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। जिन्हे पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद रिमान्ड पर लिया है।

 पुलिस भी संदेह के घेरे में

पुलिस भी संदेह के घेरे में

कानपुर में ये चर्चा आम है कि पुलिस अगर सही से काम करे तो उसे इसी शहर में सेक्स रैकेट की कई शाखाओं का पता चल सकता है। सवाल ये भी है कि क्या क्राइम ब्रान्च लोकल पुलिस की भूमिका की भी जांच करेगी क्योंकि पुलिस चौकी के ठीक सामने सूर्या अपार्टमेंट कॉलगर्ल्स बुक होती रहें और बीट इन्चार्ज को पता भी न चले तो सन्देह उठना स्वाभाविक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+