कतर से आई महिला ने मेरठ कलेक्ट्रेट ऑफिस में खड़ी की स्कूटी, 5 लाख गायब

मेरठ। यूपी पुलिस की मौजूदगी में पांच लाख रुपये चोरी कर बदमाशों ने एक बार फिर मेरठ पुलिस को खुली चुनौती दी है। मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कलक्ट्रेट परिसर में दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने स्कूटी में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर मोके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।

स्कूटी खड़ी कर पानी पीने गए

स्कूटी खड़ी कर पानी पीने गए

दरअसल, सऊदी अरब के कतर निवासी अंजुम आज अपने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए मेरठ के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। अंजुम उसके मामा अपनी स्कूटी से सवार होकर सबसे पहले एक्सिस बैंक की शाखा पहुंचे जहां से उन्होंने पांच लाख रुपये निकाल कर स्कूटी में रख लिए उसके बाद वो दोनों स्कूटी लेकर रजिस्ट्री कार्यालय आ गए। यहाँ पर उन्होंने अपनी स्कूटी कार्यालय के बाहर खड़ी करके पानी पीने चले गए।

महकमे में मचा हड़कंप

महकमे में मचा हड़कंप

इतने में ही शातिर चोरों ने उनकी स्कूटी की डिग्गी में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह सऊदी अरब के कतर की रहने वाली हैं।

पुलिस ने कहा, करेंगे कार्रवाई

पुलिस ने कहा, करेंगे कार्रवाई

अपने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए मेरठ आयी थी ऐसे में यहाँ पर पांच लाख रुपये चोरी होने से उसकी परेशानी बढ़ गयी है क्योंकि उसे आगामी आठ नवंबर को वापस सऊदी अरब जाना है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+