बरेली में बोरियों में भरकर लाए 500-1000 के नोटों के ढेर को जलाया
बरेली में जलते हुए नोटों का ढेर मिला है। कहा जा रहा है कि एक कंपनी कर्मचारियों ने काले धन को छुपाने के लिए यह काम किया है।
बरेली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा की है तबसे जिन्होंने बोरों में नोट भरके रखे हैं, उनपर शामत आ गई है। उन नोटों को ठिकाने लगाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। बरेली में नोटों का जलता हुए ढेर मिला है।

बरेली में नोटों के ढेर को किया आग के हवाले
बरेली के सीबीगंज इलाके में नोटों काे जलते हुए ढेर को रास्ते से जा रहे एक आदमी ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि 500 और 1000 के नोटों की कतरनों में आग लगी है। उन कतरनों को कब्जे में लेकर पुलिस और आरबीआई की टीम नोटों की जांच में लगी हैं।
बोरियों में भरकर लाए थे नोट
इस घटना के बारे सीबीगंज में लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इलाके की एक कंपनी के कुछ कर्मचारी नोटों की कतरनों को बोरियों में भरकर यहां ले आए थे।
उन्होंने कतरनों में आग लगाई और वहां से चले गए। नोटों का यह जलता ढेर परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक बड़े उद्योगपति की फैक्ट्री के सामने मिला है।
पीएम मोदी ने किया नोट बंदी का ऐलान
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि रात बारह बजे के बाद 500 और 1000 को नोट चलन में नहीं रहेंगे। सरकार के इस फैसले के बाद नोटों के रूप में जिनके पास काले धन हैं, उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
500 और 1000 के नोट बैंक से एक्सचेंज किए जा सकते हैं या वे खाते में जमा हो सकते हैं। लेकिन 4000 से ज्यादा के नोट, बैंक में ले जाने पर पहचान पत्र देने होंगे, इस वजह से जिन्होंने ज्यादा मात्रा में नोट रखे हैं, वे सकते में हैं।












Click it and Unblock the Notifications