फिरोजाबाद की पार्षद भाजपा से निलंबित, बेटे की चाह में 80 हजार रुपए में खरीदा था 7 महीने का बच्चा
फिरोजाबाद, अगस्त 31। पश्चिमी यूपी के फिरोजाबाद जिले में भाजपा की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल कथित तौर पर बच्चा चोरी के मामले में घिरती ही चली जा रही हैं। मथुरा पुलिस ने उन्हें और उनके पति मुरारी अग्रवाल को जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में काफी भद्द पिटने के बाद भाजपा ने विनीता अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बेटे की चाह में विनीता अग्रवाल ने लिया था बच्चा गोद
इस केस में रह-रहकर नए खुलासे भी हो रहे हैं। एक लेटेस्ट राज जो खुला है वो यह है कि मोहल्ले के लोगों के अनुसार, विनीता अग्रवाल ने बेटे की चाहत में हाथरस के बच्चा चोर गिरोह से सात महीने के बच्चे को खरीदा था। विनीता अग्रवाल के पास पहले एक बेटी थी, जिसे उन्होंने गोद ही लिया था। इसके बाद उन्हें आगे वंश चलते की चिंता हुई और फिर उन्होंने एक बच्चे को गोद लेने का फैसला किया, लेकिन इस बार उनकी कोशिश ने उन्हें जेल पहुंचा दिया।
बेटे की चाह ने कराया गलत काम
आपको बता दें कि विनीता अग्रवाल और उनके पति मुरारी अग्रवाल ने पहले भी एक परिवार से एक बच्ची गोद ली थी। उस परिवार पर तीन बेटियां थीं, इसलिए उन्होंने एक बच्ची को गोद दे दिया था। इस बात की जानकारी काफी कम लोगों को थी, लेकिन विनीता और उनके पति में बेटे की चाह ने यह गलत काम करवा दिया।
80 हजार में खरीदा था बच्चा
विनती अग्रवाल और मुरारी अग्रवाल ने हाथरस के एक परिवार से एक सात महीने का बच्चा गोद ले लिया, लेकिन यह बच्चा कुछ ही दिन पहले मथुरा जंक्शन से चोरी हुआ था। इस बच्चे को बच्चा चोर गिरोह ने चुराया था। बताया जा रहा है कि विनीता ने इस बच्चे के लिए 80 हजार रुपए की कीमत भी चुकाई थी।












Click it and Unblock the Notifications