पेप्सी के लिए चली गोली, दुकान में देरी पर हुआ बवाल
घायल फराज खान ने बताया कि उसने दुकानदार से पेप्सी मांगी वैसे ही वहां अनमोल राज और उसके साथ दो साथी आए और वो भी दुकानदार से पेप्सी मांगने लगे। इसी पर पहले पेप्सी देना विवाद की जड़ बन गया।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पहले पेप्सी खरीदने के चलते विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबाजी तक पहुंच गया। जब युवक को पहले पेप्सी नहीं मिल पाई तो उसने दूसरे शख्स को गुस्से में आकर गोली मार दी। गनीमत ये रही कि गोली युवक के पंजे पर लगी। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकाबला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला थाना सदर बाजार के टेलीफोन एक्सचेंज के पास का है यहां एक दुकान पर 22 साल के शाहनवाज खान ने जो मोहल्ला महमंद जलालनगर में रहता है, पेप्सी खरीद रहा था। तभी दुकानदार से पेप्सी मांगे जाने पर देरी हुई। घायल फराज खान ने बताया कि उसने दुकानदार से पेप्सी मांगी वैसे ही वहां अनमोल राज और उसके साथ दो साथी आए और वो भी दुकानदार से पेप्सी मांगने लगे। जब उसने कहा कि हम पहले से खड़े हैं इसलिए पहले हमे दो। ये सुनकर फराज खान और अनमोल राज में विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद फायरिंग तक पहुंच गया।

आरोप है कि अनमोल राज को जब पहले पेप्सी नहीं मिली तो इस बात से वो गुस्से में आ गया और पेप्सी पी रहे फराज को उसने गोली मार दी। तमंचा लहराते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं डॉक्टर राहुल यादव ने बताया कि युवक के हाथ में गोली लगने से उसकी उंगली पर काफी चोट आई है। घायल को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications