चुनावी गहमागहमी के बीच भाजपा नेता पर आधी रात जानलेवा हमला
इलाहाबाद के अतरसुइया वॉर्ड से इस बार राकेश द्विवेदी का पार्षद का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्हें टिकट मिलने की पूर्ण संभावना है। चुनावी सरगर्मियों के बीच ही रात में हमलावरों ने उनके मीरापुर घर पर हमला किया।
इलाहाबाद। भाजपा के इलाहाबाद महानगर संयोजक राकेश द्विवेदी पर आधी रात जानलेवा हमला हुआ। हमले में राकेश और उनके पिता बाल-बाल बच गए। घटना राकेश द्विवेदी के घर पर हुई, आधी रात स्कूटी सवार हथियारबंद तीन युवक यहां पहुंचे। उन्होंने पहले घर में पत्थरबाजी की जिसकी आवाज सुनकर राकेश और उनके पिता उठे और घर से बाहर निकल के लिए चैनल खोलने लगे। इसी बीच हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, पिता पुत्र ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी भी उठने लगे तो हमलावर अंधेरे में भाग निकले। पुलिस के पहुंचने के बाद तफ्तीश शुरू हुई, घर में फेंके पत्थर के साथ दीवार पर गोलियों के निशान मिले हैं। मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि ये चुनावी विवाद का मामला लग रहा है। स्कूटी सवार तीन युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, उनकी पहचान की जा रही है।

पार्षद चुनाव के हैं बड़े दावेदार
इलाहाबाद के अतरसुइया वॉर्ड से इस बार राकेश द्विवेदी का पार्षद का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्हें टिकट मिलने की पूर्ण संभावना है। चुनावी सरगर्मियों के बीच ही रात में हमलावरों ने उनके मीरापुर घर पर हमला किया। राकेश द्विवेदी ने बताया कि रात करीब 12:45 बजे घर पर पत्थर फेंके गए। पहले तो हमने इसे नजरअंदाज किया लेकिन लगातार पथराव होने पर मैं और पिता जी गेट के बाहर निकले, तभी फायरिंग शुरू हो गई। राकेश का कहना है कि अगर उन्हें चुनाव से हटने, डराने के लिए हमला किया गया है तो हमलावरों की भूल है। पार्टी ने टिकट दिया तो चुनाव जरूर लडूंगा।

क्या कह रही पुलिस?
पुलिस ने मौके से पिस्टल और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। जबकि दीवार पर गोली के निशान घटना की भयावहता को दर्शा रहे थे। इंस्पेक्टर प्रभात ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। आधा दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। घटना चुनावी माहौल की खुन्नस से उपजी लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications