बागपत: अवैध खनन को लेकर माफियाओं और ग्रामीणों में झड़प, चली गोलियां

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में रेत खनन के लिए रास्ता बनाने के लेकर खनन माफियाओं के गुर्गों ने ग्रामीणों की फसल उजाड़ डाली। ग्रामीणों ने इसका विराध किया तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें तीन से चार लोगों को गोली लगी तो ग्रामीण भड़क उठे। किसानों ने माफियाओं के टैंट और वाहनों पर जमकर पथराव किया। इस दौरान उन्होंने टैंट में भी आग लगा दी। फायरिंग और पथरावा की सूचना पर एसडीएम बागपत और पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया और घायल किसानो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

firing between mafia and villagers on mining in baghpat

मामला बागपत कोतवाली के निवाड़ा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि गौरीपुर के नाम खनन का पटटा स्वीकृत हुआ है। खनन माफिया के गुर्गों ने रास्ता बनाने के लिए वहां जेसीबी मशीनें लाकर काम शुरू किया तो निवाड़ा के कई ग्रामीणों ने अपनी फसल उजाड़ने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध कर दिया। खनन माफिया और लोगो के बीच नोकझोंक होते ही माफिया के गुर्गों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी, जिसमें तीन से चार ग्रामीणों को गोली लग गई। इसकी जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ठेकेदार के लोगों को दौड़ा लिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। ग्रामीणों ने ठेकेदार के टेंट और वहां खड़े दर्जन भर वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। हमला होते ही ठेकेदार के लोग वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान एसडीएम और पुलिस ने भी वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

घंटों तक चले बवाल के बाद भारी पुलिसबल लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि खनन के पटटा धारको और ग्रामीणो के बीच झड़प हुई है। बताया कि तीन से चार लोगो को चोटे आई है। साथ ही बताया कि यहां पर अवैध खनन नही हो रहा था। डीएम ने बताया कि ग्रमीण वहां सालो से खेती कर रहे थे, झड़प की वजह यही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+