यूपी: फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव में सपा की बढ़त, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बढ़त पर कार्यकर्ता में खासा उत्साह देखने को मिला है। कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा की बढ़त पर जमकर खुशी मनाई। कानपुर के नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जमाकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।

Fireworks of workers in Kanpur on the rise of SP in Gorakhpur-Fulpur bye election

फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव के नतीजें बुधावार की सुबह से आने शुरू हो गए। सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा कार्यलय पर पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। बता दें कि मतगणना के नतीजे जैसे-जैसे आने शुरू हो गए समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सूबे के सभी सपा मुख्यालयों में जश्न मनाया जाने लगा।

कानपुर में भी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपचुनाव के नतीजों को सपा नेता आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत बता रहे है। हालांकि चुनाव के नतीजे शाम तक आएंगे, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+