Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिवाली पर लखनऊ-बुलंदशहर समेत इन 14 शहरों में पटाखे जलाने पर लगी रोक, जारी हुए दिशा-निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ते वायू प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने बड़ा फैसला लिया है। एनजीटी ने दिवाली पर पटाखे चलाने पर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 14 शहरों में रोक लगा दी है। इस संबंध में लखनऊ पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। तो वहीं, पटाखों की बिक्री न हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने दुकानें लगाने की अनुमति भी नहीं दी। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को कानून का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    UP में Diwali पर Lucknow-Bulandshahr समेत इन 13 शहरों में पटाखे जलाने पर लगी रोक | वनइंडिया हिंदी
    firecrackers banned in these 14 cities of up

    प्रशासन के इस निर्णय से पटाखा कारोबारियों हड़कंप मचा है। इस निर्णय से उन्हें करोड़ों का नुकसान होगा। हालांकि, एनजीटी ने प्रदेश के जिन 14 शहरों की हवा को खराब बताया है, उसमें मुजफ्फरनगर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, बुलंदशहर और प्रयागराज शामिल हैं। एनजीटी ने एनसीआर में पटाखे छोड़ने और पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

    दुकानें बंद कराने का निर्देश जारी
    लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने राजधानी लखनऊ शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शहर में पटाखे की सभी दुकानें बंद कराई जाएं। जो लोग नहीं मानते हैं, उनके पटाखों को जब्त किया जाए। दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (NGT) और मुख्य सचिव के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर ने ये निर्देश जारी किए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+