हरदोई में 8 किमी तक आग ने मचाई तबाही, सैंकड़ों एकड़ फसल स्वाह

हरदोई। उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई जिलों में भीषण आग के घटनाएं सामने आई हैं। आग से सबसे अधिक तबाही हरदोई जिले में देखने को मिली। जहां पर सैकड़ों एकड़ फसल और लगभग 50 से अधिक घर जलकर खाक हो गए। आग का दायरा आठ किमी तक फैल गया। जिसके चलते हजारों बीघी जमीन पर खड़ी फसल खाक हो गई। हरदोई के भैलामऊ, बिरसिंहपुर, मत्तीपुर, बड़ौरा और उमरापुर गांव इस आग की चपेट में आए।

fire

फायर बिग्रेड ने 6 घंटों की अथक मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक किसानों की करोड़ों रुपए की फसल जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग किन कारणों से लगी। ग्रामीणों के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

fire

वहीं रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर और फर्रुखाबाद में आग की घटनाएं सामने आईं है। यहां पर कई बीघा फसलों और कई मकान आग में जलकर खाक हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+