यूपी: भीषण आग में गांव जलकर राख, मां ने जान देकर बच्चों को बचाया

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। एक मां ने बच्चों को बचाने के लिए आग की परवाह नहीं की। बच्चों को बचा लिया लेकिन खुद आग की भेंट चढ़ गई।

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार की शाम बल्दीराय तहसील के निदूरा गांव मजरे बीही के लोगों के लिए काली शाम बनकर आई। इस शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग से पूरा गांव जलकर राख हो गया। यही नहीं बल्कि भस्मासुर बने आग के गोलों के बीच एक महिला भी आ गई और वो भी जान से हाथ धो बैठी।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैली

शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैली

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम तहसील बल्दीराय के निदूरा गाँव मजरे बीही में शाट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझते और आग पर काबू पाने की योजना बनाते तब तक आग पूरे गांव में फैल गई।

देखते-देखते पूरा गांव जल गया

देखते-देखते पूरा गांव जल गया

देखते ही देखते एक साथ गांव के 100 मकान आग की आगोश में समा गए। इसके बाद किसी को अपना होश नहीं रहा, बस चीख-पुकार की आवाज़ तो कहीं मातम की आवाज़। जो इतनी तेज़ थी के पड़ोस के गांव तक पहुंची तो वहां के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस फोर्स

मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस फोर्स

मामला बड़ा होने के नाते पुलिस मय अग्नि शमन दल के साथ मौके पर तो पहुंची, लेकिन उच्चाधिकारियों को भी इस घटना से अवगत करा दिया। इसके बाद डीएम-एसपी, सीएओ और कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची।

बच्चों को बचाने में मां ने जान दे दी

बच्चों को बचाने में मां ने जान दे दी

लेकिन जैसे-तैसे आग को बुझाकर कर्मी हटे तो आग की गोद में समाई गीता देवी 35 की लाश देख हर किसी की चीख निकल गई। बताया जा रहा है कि आग लगने और उसके विकराल रूप को देख गीता घर में मौजूद अपने 3 बच्चों को बचाने के लिए गई थी, उसने किसी जतन से बच्चों को बचाया भी, जो कुछ झुलस गए हैं लेकिन खुद आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि गीता का पति राम रूप घर पर नहीं है।

डीएम ने मदद के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

डीएम ने मदद के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

फिलहाल इस बड़े हादसे को देख डीएम एस.राजलिंगम ने फौरी तौर पर सभी ग्रामीणों को भोजन व्यवस्था दिलाने के लिए एसडीएम बल्दीराय को निर्देशित किया है। डीएम ने कहा कि कितने का नुकसान हुआ है ये पूर्ण रूप से तो नहीं बताया जा सकता फिर भी करोड़ के ऊपर का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों को आपदा कोष से मिलेगी मदद

ग्रामीणों को आपदा कोष से मिलेगी मदद

डीएम ने कहा कि वो अपनी ओर से जल्द से जल्द ग्रामीणों को आपदा कोष से मदद दिलाएगें। लेकिन तब तक के लिए अधिकारियों को ग्रामीणों की हर व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+