रायबरेली: अमित शाह की जनसभा में शर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
रायबरेली। सोनिया गांधी के गढ़ में जनसभा को सम्बोधित करने शनिवार को पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जनसभा में लगे पंडाल में आग लग गई। पंडाल में लगे साउंड सिस्टम में हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में अमित शाह एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जनसभा में लगे पंडाल में आग लग गई। बताया जाता है कि पंडाल में लगे साउंड सिस्टम में हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। आग लगने से कार्यक्रम के बीच में ही अफरातफरी मच गई।
बता दें कि आग उस समय लगी जब प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। कार्यक्रम के वक्त उनके साथ मंच पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications