गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस में लगी आग, जले सैकड़ों रिकार्ड
लखनऊ। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में प्रिसीपल ऑफिस में सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास आग लग गई थी। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां ने पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर प्रशासन के कई आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि यहां नीचे के साथ ऊपरी मंजिल पर आग फैल गई थी। बड़ी संख्या में रिकॉर्ड जलने की आशंका की जा रही है। सभी अधिकारी बाहर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
पिछले साल बीआरडी मेडिकल कालेज उस समय चर्चा में आया था जब अगस्त माह में 72 घंटों के भीतर 63 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद योगी सरकार की काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications