उत्तर प्रदेश: वाराणसी के 3 स्टार होटल में भीषण आग, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला; फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद
Varanasi Hotel Fire: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार रात को आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। वाराणसी के श्री नगर कॉलोनी में एक थ्री स्टार होटल में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद पूरे होटल में हड़कंप मच गया, लोग इधर- उधर भागते दिखे।
अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।

आग से होटल में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
Recommended Video
आग से घिरा पूरा होटल
न्यूज एजेंसी एएनआई ने होटल में आग की घटना की वीडियो एक्स पर पोस्ट की है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग की लपटों से पूरा होटल घिरा हुआ है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
लोगों को निकाला सुरक्षित बाहर
पांच मंजिला होटल के तीन मंजिल तक देर रात आग लगी है। आग की लपटों से पूरी इमारत घिरी हुई हैं। घटना के बाद आनन-फानन होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल होटल के अंदर किसी के भी फंसे होने की सूचना नहीं है।
किसी से घायल होने की सूचना नहीं
वहीं घटना की जानकारी के बाद डीसीपी काशी, एसीपी दशाश्वमेध भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला लक्सा थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी का है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद। आग बुझाने का काम चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने स्थानीय लोगों के हवाले बताया कि फायर ब्रिगेड एक घंटे से ज्यादा की देरी के बाद मौके पर पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications