शाहजहांपुर: महिला जिला अस्पताल के एसी में लगी आग, धुंआ देख मची भगदड़
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर महिला जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लेवर रूम में आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। गनीमत रही की आग नहीं लगी, बल्कि धुआं उठता देख वहां मौजूद तीमारदारों व मरीजों में भगदड़ मच गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वार्ड में करीब दो दर्जन प्रसूति महिलाएं भर्ती थी। हालांकि समय रहते अस्पताल स्टाफ ने अस्पताल की खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुएं के बाहर निकाल दिया। वही, जिलाधिकारी ने पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए है।

घटना शाहजहांपुर चौक कोतवाली के महिला जिला अस्पताल की है। यहां महिला लेबर रूप में लगी एसी में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। एसी से निकले धुएं ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट मे लिया। धुआ निकलता देखकर अस्पताल में आग लगने की अफवाह उड़ गई। धुआं उठता देख वहां मौजूद तीमारदारों व मरीजों में भगदड़ मच गई। वहीं, कुछ मरीजों को स्टाफ ने दूसरे वार्ड मे शिफ्ट कर दिया। इस दौरान अस्पताल का कुछ स्टाफ आग को पूरी तरह से बुझाने में लगा था। स्टाफ ओर मरीजों के तीमारदारों की मदद से एसी में लगी आग को बुझा लिया गया।

वहीं, दमकल कर्मचारी सगीर अहमद के मुताबिक जब वह अस्पताल आए थे तब तक आग को अस्पताल स्टाफ ने बुझा लिया था। लेकिन धुंआ ज्यादा भरा था जिसको अस्पताल की खिड़की तोड़कर धुएं को बाहर निकाला गया है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि महिला अस्पताल के एसी में आग लगी थी। अधिकारियों को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है। आग लगने की जांच के आदेश दे दिए है।
ये भी पढ़ें- UP: दलित फरियादी को थाने में दरोगा ने मारे थप्पड़, देखें वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications