UP: दलित फरियादी को थाने में दरोगा ने मारे थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां विशुनगढ़ थाने में अपनी फरियाद लेकर गए एक दलित युवक की फरियाद सुनने के बजाय दरोगा ने थाने के अंदर ही उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। थाने के अंदर हुए इस पूरे वाक्या को वहां खड़े किसी शख्स ने अपने फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

A dalit plaintive faces humiliation inside the the police station in kannauj

जानकारी के अनुसार, कन्नौज के विशुनगढ़ थाने में जमीनी विवाद की शिकायल लेकर एक दलित युवक गया था। वहां पर युवक ने अपनी फरियाद थाने में तैनात दरोगा को सुनाई तो वह भड़क गए। उन्होंने फरियादी सुनील को थाने के अंदर पहले तो धमकाया। जब सुनील ने कार्रवाई करने की बात कहीं तो दरोगा जी भड़ग गए और थाने के अंदर ही सुनील की थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी।

थाने के अंदर मारपीट की घटना वहां खड़े एक शख्स ने कैमरे में कैद कर ली। शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी अब मामले की जांच करने की बात कर रहे है।

ये भी पढ़ें - हिमाचल: पशुओं को चराने गई युवती को पीटा, फिर किया गैंगरेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+