गोरखपुर कांड- योगी आदित्यनाथ और दो मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखुपर में एफआईआर दर्ज, दो अन्य मंत्रियों के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला, गोरखपुर में अपनी बेटी को खोने के बाद पिता ने कराई एफआईआर
लखनऊ। गोरखपुर के एमआररडी अस्पताल में जिस तरह से तमाम बच्चों की मौत हुई है उसके बाद एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दो अन्य मंत्रियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। युवक ने अपनी बेटी को बिहार के मोतीपुर में दफन करने के बाद राजभर वापस गोरखपुर आए और उन्होंने सोमवार को पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर हादसे के शिकार मासूमों और उनके परिजनों ने शायद ये मैसेज भेजे

ऑक्सीजन की कमी को बताया वजह
राजभर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए वापस आए और उन्होंने मेडिकल कॉलेज के मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन के खिलाफ एआईआर दर्ज कराई है। यह शिकायत गुल्हरिया पुलिस स्टेशन गोरखपुर में दर्ज की गई है। अपनी शिकायत में राजभर ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ऑक्सीजन की कमी की वजह से बीआरडी अस्पताल में मर गई। इसके लिए उन्होंने योगी आदित्यनाथ और दो मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया है और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
वहीं इस मामले में गुल्हरिया पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और उन्होंने मामले को दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी है। अपनी आपबीती राजभर और उनकी पत्नी सुनीता ने मीडिया के साथ साझा की है, उन्होंने बताया कि उस रात उनके साथ क्या हुआ। उन्होंने बताया कि उस रात अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गया था, जिसके बाद एक के बाद एक बच्चों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया।

विपक्षी दलों ने भी साधा है निशाना
आपको बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के घर पर पत्थर, अंडे और टमाटर फेंके थे, इन लोगों का आरोप है कि सरकार ने इस मामले में सक्रियता नहीं दिखाई, जिसकी वजह से बच्चों की मौत हुई है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर की अगुवाई में लखनऊ मे धरना दिया। यहां पर इन कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई थी। ये तमाम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास जाने की कोशिश कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications