यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने का मामला, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने का मामला, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विस्फोटक पदार्थ मिलने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विस्फोटक 12 जुलाई को मिला था लेकिन ये मामला मीडिया में 14 जुलाई को आया। जानकारी के अनुसार विधानसभा में पीईटीएन विस्फोटक मिला, जिसे मेटल डिटेक्टर भी नहीं पकड़ पाता है।

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने का मामला, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सीधे-सीधे सुरक्षा में सेंध है, इस पूरे प्रकरण की एनआए से जांच हो। इस विस्फोटक के सदन में मिलने से साफ है कि कुछ लोग शरारत पर उतर आए हैं, एनआईए से जांच करके ऐसे तत्वों को बेनकाब करने की जरूरत है। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की जांच एनआईए से कराने की बात कही है।

पुड़िया में 150 ग्राम विस्फोटक मिला था
11 जुलाई से बजट सत्र प्रारंभ हुआ है, इसके बाद जब 12 जुलाई को बजट सत्र के दौरान सदन चलता है तो सभी विधायक यहां रहते हैं, इस दौरान मार्शल और विधानभवन से जुड़े कर्मी को छोड़कर कोई तीसरा यहां नहीं आ सकता है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष की ठीक तीसरी सीट पर जब 12 जुलाई को यहां कर्मी और मार्शल आए थे, तो उन्हें पुड़िया में ये सामग्री प्राप्त हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+