छात्र को उसके सहपाठियों से चांटा लगवाने वाली टीचर के खिलाफ FIR दर्ज, बोली थी- विकलांग हूं इसलिए थप्पड़ लगवाए
FIR against muzaffarnagar teacher Tripta Tyagi: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक निजी स्कूल का वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीचर तृप्ता त्यागी अपनी कक्षा के सात साल साल के स्टूडेंट को उसे सहपाठियेां से चांटा मरवाती नजर आ रही थी।
39 सेंकेंड की इस वायरल क्पिप को देखकर लोगों में जमकर आक्रोश था और उसकी अरेस्ट किए जाने की मांग की जा रही थी। वहीं शनिवार की शाम बच्चे के पिता ने मुजफ्फरपुर पुलिस के पास आरोपी टीचर के लिखाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे को अपने सहपाठी को थप्पड़ मारने का एक वीडियो निजी स्कूल का है जिसमें टीचर तृप्ति त्यागी को एक छात्र को दूसरे छात्रों से थप्पड़ मारने के लिए प्रोत्साहित करते देखा जा सकता है।
बता दें इस वीडियो के वायरल होने पर महिला शिक्षिका ने अपनी सफाई में कहा था कि मैं विकलांग हूं इसलिए कुर्सी से उठ नहीं सकती थी इसलिए मैंने छात्रों से उस बच्चे की गलती पर थप्पड़ मरवाए थे।
गौरतल है कि न्यूज एजेंसी एनएनआई को दिए बयान में महिला टीचर तृप्ता त्यागी ने आरोप लगाया था कि इस मामले को सांप्रदायिक रूप देकर इसे गलत तरीके से पेश करने के लिए वीडियो को एडिट किया गया है, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था।
इसके साथ ही टीचर ने स्वीकार किया कि उसने ही कक्षा के अन्य बच्चों को सात साल के बच्चे की पिटाई करने के लिए अन्य छात्रों को कहा था लेकिन उन्होंने सफाई दी कि उसने बच्चे के साथ ऐसा केवल बच्चे के अभिभावक द्वारा बचचे के साथ सख्ती बरतने का दबाव बनाने के लिए किया था।
बच्चे को उसके सहपाठियों से मरवाने पर टीचर ने सफाई दी थी कि वो विकलांग है इसलिए कुर्सी से उठ नहीं सकती थी वो बच्चा पिछले दो महीने से होमवर्क नहीं कर रहा था...इसलिए मैंने 2-3 छात्रों से उसे पिटवाया ताकि वह अपना होमवर्क करना शुरू कर दे।
इसके साथ ही जब टीचर से पूछा गया कि क्या अन्य छात्रों द्वारा बच्चे को उनके द्वारा मरवाना क्या उनकी गलती थी इसके जवाब में उनहोंने कहा था हां, मुझसे गलती हुई है और मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।
वहीं पिता ने पूरी घटना को बयां करते हुए कहा था कि शिक्षक मेरे बच्चे के ना पढ़ने पर सख्ती बरत सकती है लेकिन अन्य छात्रों से उन्होंने क्यों पिटवाया? पिता ने कहा मेरे सात साल के बच्चे को एक या दो घंटे तक प्रताड़ित किया गया। वह डरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications