UP News: लखनऊ में 'डायल 112' की महिला कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR, लगे ये आरोप

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वेतन बढ़ाने और नियुक्त पत्र देने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं महिलाओं कर्मचारियों के खिलाफ अब सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर इमरजेंसी सेवा को बाधित करने के आरोप लगे हैं और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

लखनऊ

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर संविदा कर्मचारियों को उचित मानदेय देने के साथ ही अन्य सरकारी सुविधाएं भी देने की मांग की है।

अजय राय ने सीएम योगी को पत्र लिखकर कहा है कि इनको न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन दिया जाए। साथ ही नौकरी की सुरक्षा के लिए नियमावली बनाकर कम से कम 15 साल तक उनकी नौकरी सुरक्षित की जाए। प्रत्येक माह दो छुट्टियां प्रदान की जाएं।

अजय राय ने कहा है कि आंदोलनरत संविदा कर्मचारियों को किसी भी तरह प्रताड़ित न किया जाए। इसके अलावा अजय राय ने मांग की है कि संविदा कर्मचारियों को लेकर उठाई गई मांगों को आज ही मान लिया जाए तो अच्छा रहेगा।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर प्रदर्शन को योगी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें अब डॉयल 112 की कमान अब नीरा रावत को सौंपी गई है।

सरकार ने इस मामले के बाद यूपी में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। डॉयल 112 के एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटाकर अब इसकी जिम्मेदारी नीरा रावत को सौंपी गई है। वहीं डीजी सहकारिता आनंद कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग का डीजी बनाया गया है।

दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ में डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने मंगलवार को सीएम आवास की तरफ मार्च किया था लेकिन बीच में ही उनको रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने इनको वहां से हटा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+