जमीन कब्जा करने के आरोप में भाजपा सांसद के खिलाफ गोरखपुर में FIR दर्ज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में भाजपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गोरखपुर में भाजपा सांसद कमलेश पासवान के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कमलेश पासवान बांसगांव से भाजपा के सांसद हैं। उनके खिलाफ कैंट थाने में रुस्तमपुर में जमीन के एक टुकड़े पर बनी दीवार को गिराकर छह लोगों को बंधक बनाने का आरोप है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने एफआईआर में भाजपा सांसद के अलावा बलदेव प्लाजा के मालिक सतीश नांगलिया और तकरीबन एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। जानकारी के अनुसार जिस जमीन पर सांसद पर कब्जा करने का आरोप है वह बनकटी में मोहम्मद असद उल्लाह की जमीन है, जिसकी कीमत काफी अधिक है। आरोप है कि जमीन को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया गया।
सांसद व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323, 5-4, 506, 427 के तहत मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भाजपा सांसद के संरक्षण में जमीन की खरीद-फरोख्त की जाती है और उसपर अवैध कब्जा किया जाता है। जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद के सहयोगी लग्जरी गाड़ियों में हथियार के साथ पहुंचे थे और उन्होंने लोगों के सामने दीवार को गिरा दिया था, जिसके बाद वह लोग वहां से फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें- फूलपुर-गोरखपुर समेत 4 सीटों पर भाजपा ने किया लोकसभा उपचुुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications