दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर की बढ़ी मुश्किल, दर्ज हुई FIR
लखनऊ, 18 जनवरी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दादरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक तेजपाल नागर के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल तेजपाल नागर के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर पुलिस को शिकायत मिली थी कि उन्होंने पांच से अधिक लोगों के साथ लोगों के घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया है। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ महामारी एक्ट 270 और आईपीसी की धारा 188, 269 के तहत केस दर्ज किया है।













Click it and Unblock the Notifications