पत्नी को खोजने के लिए लिया फेसबुक का सहारा, 1 लाख का इनाम

पुलिस से निराश एक पति ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर पत्नी को खोजना शुरू किया है और सूचना देने पर एक लाख रुपए इनाम की घोषणा की है।

आगरा। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार लगाकर जनता की फरियादों को सुन रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आगरा पुलिस पीड़ितों की मदद करने की बजाय उनकी फरियादों को दरकिनार कर रही है। कुछ ऐसा ही मामला आगरा में सामने आया है। आगरा में पुलिस से निराश होकर एक पति ने सोशल साइट का सहारा लिया है। मेरी पत्नी को ढूंढ के ला दो और एक लाख रुपये इनाम का ले जाओ - पीड़ित पति ने सोशल साइट पर ये पोस्ट डाला है जो कि वायरल हो रहा है।

पत्नी को खोजने के लिए लिया फेसबुक का सहारा, 1 लाख का इनाम

दरअसल मामला आगरा के थाना जगदीशपुरा के बालाजी पुरम का है। अंकित गर्ग बताते है कि उनकी शादी सात साल पहले ज्योती गर्ग से हुई थी अंकित गर्ग के दो बेटे भी हैं। एक चार और दूसरा साढ़े पांच साल का। अंकित गर्ग की पत्नी ज्योति गर्ग पिछले छह महीने से लापता है।

पत्नी को खोजने के लिए लिया फेसबुक का सहारा, 1 लाख का इनाम

अंकित गर्ग ने अपने पड़ोस में रहने वाले सन्नी पर पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति बताता है कि वह आईजी से लेकर एसएसपी तक मदद की गुहार लगा चुका है लेकिन अभी तक पुलिस ने मदद नहीं की है। पुलिस की मदद न मिलने पर पीड़ित पति ने सोशल साइट का सहारा लिया है। वहीं पीड़ित पति ने योगी सरकार से मदद की गुहार लगाने की भी बात कही है। देखिए वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+