गाजीपुर में छात्र संघ चुनाव मतगणना के दौरान बवाल, पत्थरबाजी
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के नेतृत्व में छात्रों को खदेड़ने का काम किया गया जिसमें उग्र छात्रों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी करने लगे।
गाजीपुर। यूपी में गाजीपुर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में शुक्रवार को हुए मतगणना के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के नेतृत्व में छात्रों को खदेड़ने का काम किया गया जिसमें उग्र छात्रों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी करने लगे। इस दौरान पत्थर लगने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज का मामला
शुक्रवार को स्थानीय स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव हो रहा था जिसमें एबीवीपी के अध्यक्ष उम्मीदवार आकाश राय और उनके दोस्त रहे बागी प्रत्याशी दिनेश राय के आमने-सामने लड़ जाने से सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी विपिन यादव लगभग 59 वोटों से एबीवीपी के बागी प्रत्याशी दिनेश राय से जीत गए,जबकि एबीवीपी उम्मीदवार आकाश राय तीसरे पर हो गए उसके बाद दोनों ने मिलकर रीकाउन्टिंग की बात की जिसके बाद बवाल शुरू हुआ ।

थाने आकर शुरू कर दिया था बवाल
पत्थरबाजी पहले कालेज के पास ही हुई बाद में जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले को नियंत्रण में ले लिया, जिसकी पुष्टि एसडीएम सदर विनय गुप्ता ने भी की। शाम में पुलिस ने उपद्रवियों समेत कुछ छात्र नेताओं को कोतवाली में बिठा दिया। उसके कुछ देर बाद लोगों और छात्रों का हुजूम कोतवाली में उमड़ पड़ा और फिर किसी अराजक तत्व द्वारा पत्थरबाजी कर देने के बाद माहौल फिर बिगड़ गया और कोतवाली के पास ही भगदड़ और अफरातफरी मच गई। दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं और शहर के मध्य कोतवाली, जिला अस्पताल और मिश्रबाजार इलाके में छात्रों ने अपने साथियों को छुड़ाने के नाम पर जमकर बवाल काटा।

हालात पर पुलिस ने पाया काबू
एसपी सिटी ने बताया कि सहजानंद में छात्रसंघ चुनाव था ,उसी में छात्रों के के बीच कुछ बवाल हो गया , पुलिस तत्पर थी सबको खदेड़ दिया गया है और उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। अब मामला कंट्रोल में है।












Click it and Unblock the Notifications