RSS का सपोर्ट करने वाले मुरादाबाद के मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ जारी हुआ फतवा
मुरादाबाद, 04 अप्रैल: यूपी के मुरादाबाद के एक मुस्लिम डॉक्टर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)का समर्थन किया जिसके बाद उसके खिलाफ फतवा जारी करते हुए एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

बता दें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थक होने के कारण एक मुस्लिम व्यक्ति पर हमला किए जाने के कुछ दिनों बाद यूपी में एक और ऐसी घटना सामने आई है, जहां मुस्लिम समुदाय के एक डॉक्टर को आरएसएस का सहयोग करने के लिए मुरादाबाद जिले में निशाना बनाया गया था।
जानें पूरा मामला
गौरतलब है कि मोहम्मद निजाम भारती के खिलाफ 2 अप्रैल को मुरादाबाद में आयोजित आरएसएस की 'पद संचालन यात्रा' में उनके और उनके परिवार द्वारा फूलों की पंखुड़ियों की बौछार करने के कुछ दिनों बाद उनके खिलाफ 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जिले के मैनाथर इलाके के कई मुसलमानों ने आरएसएस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए डॉक्टर के खिलाफ कई मुसलमानों ने फतवा जारी किया है।
फतवे में डॉक्टर पर लगाया गया है ये आरोप
फतवे में कहा गया है कि चूंकि निजाम आरएसएस से जुड़ा है, इसलिए इलाके के सभी मुसलमानों को उसका बहिष्कार करना चाहिए और उसे इलाके की किसी भी मस्जिद में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। इसमें आगे कहा गया है कि डॉक्टर की हत्या करने वाले को एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
पुलिस ने अरेस्ट किया मुख्य आरोपी
इस संबंध में निजाम द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाफिज इमरान वारसी को गिरफ्तार कर लिया।
अप्रैल 2022 में भाजपा समर्थक मुस्लिम की पड़ोसियों ने की थी पिटाई
मालूम हो कि अप्रैल 2022 की शुरुआत में भाजपा के समर्थक होने का दावा करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कानपुर के किदवई नगर में उसके घर पर भगवा पार्टी का झंडा लगाने के लिए उसके पड़ोसियों ने उसकी पिटाई की थी। शकील अहमद के मुताबिक कुछ दिन पहले एक बीजेपी विधायक ने आकर उन्हें माला पहनाई, जिससे उनके मोहल्ले के कुछ लोग नाराज हो गए। मैं बीजेपी का समर्थक हूं। कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक ने यहां आकर मुझे माला पहनाई, जिससे मेरे इलाके के कुछ लोग नाराज हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बाबू पुरवा, कानपुर आलोक सिंह ने बताया कि अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पिछले साल हुई थी ये घटना
वहीं पिछले साल अगस्त में, एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई थी और कथित तौर पर कानपुर के बर्रा इलाके में राम गोपाल चौराहे के पास कच्ची बस्ती इलाके में "जय श्री राम" का जाप करने के लिए कहा गया था।घटना के एक मिनट के वीडियो में, 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक को कुछ लोगों द्वारा पीटते हुए देखा गया, जो उसे "जय श्री राम" का नारा लगाने के लिए कहते हैं, जबकि उसकी नाबालिग बेटी ने उसे बचाने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications