आखिर क्यों अपने ही बेटे को चार पहिया गाड़ी में बांध कर थाने ले गया बाप!

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में शराबी बेटे से परेशान एक पिता बेटे को चार पहिया वाहन मे बांधकर थाने ले गया। पिता अपने बेटे से इतना परेशान हो चुका था कि पहले तो उसने डायल 100 को फोन किया। लेकिन पुलिस के प्रयास करने के बाद भी शराबी बेटा उत्पात मचाता रहा तो पुलिस वापस लौट गई। उसके बाद पिता ने चार पहिया से बांधकर बेटे को थाने पहुंचाया। हालांकि पुलिस ने उसे वहां से नशा मुक्ति केंद्र ले जाने को कहा।

आखिर क्यों अपने ही बेटे को चार पहिया गाड़ी में बांध कर थाने ले गया बाप!

दरअसल बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अमजदपुर निवासी फौजी कल्याण सिंह का बेटा धनपाल शराब पीने का आदी है। वह अक्सर घर मे शराब पीने के बाद उत्पाद मचाता है। गुरुवार को धनपाल निगोही थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी अपने रिश्तेदार यदुवीर सिंह के आया था। रिश्तेदार यदुवीर सिंह ने धनपाल की खातिरदारी की। लेकिन कुछ देर बाद धनपाल घर के बाहर गया और फिर शराब पीकर आ गया और रिश्तेदार के घर उत्पात मचाने लगा। घर के बाहर भी गाली-गलौच करने लगा। जिस पर घर के आसपास के लोग ने भी ऐतराज जताया। फिर क्या था खातिरदारी करने के बाद रिश्तेदार यदुवीर सिंह ने धनपाल के पिता को फोन कर शराबी बेटे की हरकतों से बारे मे बताया। इस पर गुस्साए पिता अपनी चार पहिया वाहन से सीधे रिश्तेदार के घर पहुच गए और बेटे को समझाने की कोशिश की। लेकिन नशे में धुत बेटा कुछ समझने को राजी नही था।

आखिरकार पिता ने डायल 100 को फोन कर बेटे की हरकतों के बारे में शिकायत की तो कुछ देर मे ही डायल 100 गांव पहुंची तो पुलिस ने उसको थाने ले जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस उसको थाने ले जाने में कामयाब नही हो पाई। फिर क्या था पिता को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होने अपने शराबी बेटे को रस्सी से चार पहिया वाहन मे बांधा और सीधे उसको थाने लेकर पहुंचे। लेकिन वहां भी पुलिस ने शराबी होने का हवाला देकर उसको नशा मुक्ती केंद्र ले जाने की सलाह दी जिसके बाद पिता अपने शराबी बेटे को चार पहिया वाहन मे बांधकर अपने घर लेकर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+