मथुरा: लड़की से छेड़छाड़ के विरोध पर बाप-बेटे को मारी गोली, मर्डर
छेड़खानी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद लड़की के बाप-भाई को दूसरे पक्ष ने गोली मार दी। इस गोलीबारी में भाई की मौत हो गई।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा थाना कोतवाली इलाके के बंगाली घाट के पास एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंबगों ने लड़की के पिता व भाई को गोली कर दी। जिससे लड़की के भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पिता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा नगर मे उस समय सनसनी फैल गयी जब एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोस मे रहने वाले दंबग हमलावरों ने लडकी के पिता घनश्याम व उसके भाई गौरव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में गौरव की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं लड़की के पिता घनश्याम को गंभीर अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी हमलावर मौके से भाग जाने में सफल हो गये। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications