Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

15 हजार में बेच दी 7 महीने की बेटी, शराबी बाप ने किया ये पाप

इस मामले में पति नंदलाल ने बताया कि अन्नू के घर न रहने पर बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी वो नहीं उठा पा रहा था। इसलिए बेटी के पालन-पोषण के लिए उसे रिश्तेदार के घर पहुंचा दिया था।

इलाहाबाद। बुद्ध की नगरी कौशांबी में एक पिता ने अपनी शराब की जरूरत पूरी करने के लिए बेटी का ही दाम लगा दिया। मां की गोद में पल रही 7 महीने की बेटी को महज 15 हजार रुपए में बेंच दिया। लेकिन मां ने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और थाने में फरियाद लगाई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिक चुकी बेटी को फिर से मां का आंचल वापस नसीब हो सका। मामला कौशांबी जिले के कोखराज इलाके का है। यहां अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए पत्नी की नामौजूदगी में पति ने अपनी 7 साल की बेटी का 15 हजार में सौदा तय कर दिया।

Father sold his daughter for Alcohol

घटनाक्रम पर एक नजर

पिपरी की रहने वाली अन्नू की दूसरी शादी कोखराज के नंद लाल से हुई थी। अन्नू का पहला पति मर चुका था। नंदलाल शराब का लती हो गया था और इतने बड़े परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहा था। इससे लड़ाई झगड़ा भी शुरू हो गया। जिससे तंग आकर अन्नू अपनी 7 महीने की बेटी को छोड़कर मायके चली गई। पत्नी के घर न रहने पर नंदलाल ने कुमकुम को 15 हजार रुपए में बेंच दिया और जब ये खबर अन्नू तक पहुंची तो वो ससुराल वापस लौटी और पति से भिड़ गई।

Father sold his daughter for Alcohol

मां ने मामले की शिकायत थाने में करते हुए पति की करतूत बताई तो पुलिस नंद लाल को उठा लाई। डांट फटकार के बाद बेटी का पता चला। पुलिस के दबाव और हस्तक्षेप से बेटी को वापस लाया गया और अब वो अन्नू के पास सुरक्षित है। वहीं इस मामले में पति नंदलाल ने बताया कि अन्नू के घर न रहने पर बेटी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी वो नहीं उठा पा रहा था। इसलिए रिश्तेदार के घर बेटी के पालन-पोषण के लिए पहुंचा दिया था।

Father sold his daughter for Alcohol

क्या बोले इंस्पेक्टर?

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर कोखराज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अन्नू की शिकायत पर बेटी को वापस ले आया गया है। अब वो अपनी मां के पास है। नंदलाल का कहना है कि बेटी के पालन-पोषण के लिए वो उसे रिश्तेदार को दे आया था। कोई लिखित तहरीर पति के खिलाफ नहीं दी गई है। इसलिए नंद लाल को छोड़ दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+