Kannauj: बेटी के निकाह की तैयारियों में जुटा था परिवार, मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, पिता-पुत्र की मौत
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में मोमबत्ती कारोबारी पिता-पुत्र की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक घायल बेटे का कानपुर में अस्पताल में इलाज जारी है। साथ ही आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
बता दें कि कन्नौज के छिबरामऊ में बिरतिया मोहल्ला निवासी असलम खां कई सालों से मोमबत्ती बनाने का कारोबार कर रहे थे। बीती रात जब वह अपनी फैक्ट्री में अपने बेटों के साथ मोमबत्ती बना रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमे आग बुझाते-बुझाते पिता-पुत्र भी आग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

वही स्थानीय लोगों की मदद और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर एक घायल बेटे का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक असलम खान की बेटी की आने वाले 18 अक्टूबर को शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड में पिता-पुत्र की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गई। स्थानीय लोगों की मानें तो दीपावली त्यौहार को लेकर असलम अपने बेटे और लेबरों के साथ 24 घंटे मोमबत्ती बनाने का काम कर रहे थे।
क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे। आग कैसे और किन कारणों से लगी अभी कुछ पता चल नहीं सका है। फिलहाल पुलिस शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी, ऐसा मान रही है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications