फतेहपुर: जहां दिया था मोदी ने कब्रिस्तान-श्मशान वाला बयान उधर मिली पूरी की पूरी छह सीटें

बता दें कि पीएम मोदी के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर चुनावी सभा में कहने लगे कि मोदी जी विकास की बात ना कर के, श्मशान और कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मद्देनजर प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने कहा फतेहपुर में एक रैली के दौरान कहा था कि गांव में अगर कब्रिस्तान बनता है तो गांव में श्मशान भी बनना चाहिए। अगर रमजान में बिजली मिलती है, तो दिवाली में भी बिजली मिलनी चाहिए ।

फतेहपुर: जहां दिया था मोदी ने कब्रिस्तान-श्मशान वाला बयान उधर मिली पूरी की पूरी छह सीटें

पीएम के इस बयान पर उन्हें राजनीतिक दलों के साथ-साथ चुनावी विश्लेषण भी घेर रहे थे। हालांकि पीएम ने फतेहपुर की जिस रैली में बयान दिया था, वहां भाजपा की स्थिति बेहद चौंकाने वाली है। यहां जिले की छः सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है।

समाचार लिखे जाने तक फतेहपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह को 32,592 मत मिले थे। साथ ही समाजवादी पार्टी से उनके निकटतम प्रतिद्वंदी चन्‍द्र प्रकाश लोधी को 26,794 मत मिले। जिले की अयाह शाह सीट से भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्‍ता को समाचार लिखे जाने तक 67,452 वोट मिले थे वहीं उनके करीबी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के अयोध्या प्रसाद को 25,010 मत मिले थे।

जिले की ही बिंदकी सीट पर भाजपा के करण सिंह पटेल को समाचार लिखे जाने तक 35,469 मत मिल थे और उनके करीबी प्रतिद्वंदी सपा के रामेश्‍वर दयाल को 13,753 मत मिले थे।

यहीं की जहानाबाद सीट से अपना दल (सोनेलाल) के जय कुमार सिंह जैकी को 43,212 मत मिले थे और यहां भी टक्कर सपा से ही रही। सपा के मदनगोपाल वर्मा को समाचार लिखे जाने तक 16,583 मत मिले थे।

हुसैनगंज से भाजपा प्रत्याशी रणवेन्‍द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्‍नी भइया को 28,959 मत मिले यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की ऊषा मौर्या से था, जिन्हें समाचार लिखे जाने तक 16,703 मत मिले थे। खागा की सीट से भाजपा के कृष्‍णा पासवान को समाचार लिखे जाने तक जहां 59,948 मत मिले वहीं इनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ओम प्रकाश गिहार को 23,964 मत मिले थे।

बता दें कि पीएम मोदी के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हर चुनावी सभा में कहने लगे कि मोदी जी विकास की बात ना कर के, श्मशान और कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं।

तमाम चुनावी रैलियों में अखिलेश ने कहा था कि हम लैपटॉप की बात करते हैं। स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं और वो श्मशान कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार (11 मार्च) को यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को जहां 300 के पास सीटें मिलीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन, बसपा को 100 के भीतर सिमटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+