यूपी: डॉक्टरों की लापरवाही फिर आई सामने, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार

फर्रुखाबाद। धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी का शिकार आए दिन मरीजों को होना पड़ रहा है। फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही के चलते दो महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं की मौत से गुस्साए परिजनों ने लोहिया अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पहला मामला सामने आया जब अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत हो गयी। दूसरा मामला आया जब भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक महिला का शव अस्पताल से नहीं उठाया है। परिजन लगातार पुलिस और जिला प्रशासन से डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

farukkhabad violence in hospital for women death

दो मौतों के बाद अस्पताल में डॉक्टरों का कार्य ठप कर दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया की पीड़ित महिला ने एक दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। हालात खराब होने पर डॉक्टरों ने खून की बोतल लगाई और चले गए। बाद में डॉक्टर और स्टाफ एक बार भी महिला को लगी बोतल न देखने और न बंद करने के लिए आए जिससे बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला के इलाज में डॉक्टरों और स्टाफ ने लापरवाही की है।

farukkhabad violence in hospital for women death

प्रसूता की मौत से परिजन आग बबूला हो गए और अस्पताल के महिला वार्ड में तोड़ फोड़ कर दी। अस्पताल में अफरा तफरी का महौल बन गया। दोनों मौतों के बाद जिला अस्पताल में तैनात डाक्टरों पर सवाल खड़े होने लगे। ज्यादातर मरीजों को जिला अस्पताल से सैफई या कानपूर रैफर कर दिया जाता है। डॉक्टर लापरवाही करते रहते हैं लेकिन इस पर जिला प्रशसन भी चुप्पी साधे रहता है। वहीं घटना के बाद मृतक महिला के पति के खिलाफ अस्पताल में तैनात डाक्टर ने तोड़ फोड़ व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर पुलिस को देर रात सौंप दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+