यूपी: पुलिसकर्मी बना हैवान, किसान को चौकी में बांधकर पीटा

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में पुलिस मित्र कही जाने वाली पुलिस की हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जिसको देख-सुनकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिसकर्मी ने एक बेकसूर किसान के हाथ-पैर बांधकर बड़ी ही बेरहमी से पीटा है। बता दें कि पुलिसकर्मी ने किसान को सिर्फ इस लिए पीटा क्योकि किसान ने अपनी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया।

ये है मामला

ये है मामला

मामला कन्नौज के गुरसाहयगंज कोतवाली क्षेत्र के भट्टा फतेहपुर गांव का है। भट्टा गांव निवासी पीड़ित सोनू तीन भाई और माँ के साथ रहकर अपनी जमीन पर फसल उगाकर अपने अपने परिवार का भरण पोषण करते है। सोनू की माँ के कुल 60 डिसमिल जमीन है जिसको उसने अपने तीनो बेटो और खुद में बराबर बाँट दी। हर एक के हिस्से में 15 डिसमिल जमीन में आई। सोनू के सबसे बड़े भाई को गांव के भरत सिंह ने बहला फुसलाकर उससे 21 डिसमिल जमीन अपने नाम करवा ली। जबकि उसके नाम पर सिर्फ 15 डिसमिल जमीन है।

भरत सिंह करना चाहता था कब्जा

भरत सिंह करना चाहता था कब्जा

बता दें कि जमीन पर कब्जा करने आए भरत सिंह को सोनू ने 15 डिसमिल पर ही कब्जा करने दिया। बाकि की जमीन पर भरत सिहं जबरन कब्जा करना चाहता था जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। कब्जा न मिलने से परेशान भरत ने पुलिस से शिकायत की। फिर क्या था सचिन नाम का एक सिपाही सोनू के गांव गया और सोनू को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बता दें कि सिपाही सचिन उसको जबरन जसोदा चौकी ले आया और सोनू पर अपराधियों की तरह थर्ड डिग्री की तरह बांध कर पिटाई की।

अब पुलिस कर रही है कार्रवाई की बात

अब पुलिस कर रही है कार्रवाई की बात

वही अब सोनू अपनी जान और जमीन की रक्षा के पुलिस अधीक्षक से लेकर जिलाधिकारी कार्यलय के चक्कर लगा रहा है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी लष्मीकांत गौतम ने बताया कि जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जिसमे पुलिस द्वारा एक युवक की पिटाई की गयी है। उन्होंने कहा की इस तरह से पिटाई करना सही नहीं है मामले की जाँच कर कारवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+