VIDEO: दूध-दही सब फेंका और कपड़े उतारकर दी ये धमकी...
'सरकार किसान विरोधी और पूंजीपतियों के हित वाली नीतियां, खेत और किसान को खत्म करने पर आमादा है'
संभल। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दूध और आलू फेंककर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भाकियू ने 16 जून को राजमार्गों को जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान किसानों ने अर्धनंग्न होकर भी प्रदर्शन किया।

नीचे देखिए पूरा VIDEO...
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संभल उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाईवे पर आलू और दूध फेंककर सरकार के प्रति अपना गुस्सा जताया। प्रदेश सचिव आशिक रजा ने कहा कि ज्यादा उत्पादन करने के बाद भी किसानों को उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आलू भंडारन का किराया ही आलू के मूल्य के बराबर है। कोल्ड स्टोरेज मालिकान भी किसानों का शोषण करने में लगे हैं। प्रदेश सरकार की आलू खरीद की घोषणा भी हवाई साबित हुई।
सरकार किसान विरोधी और पूंजीपतियों के हित वाली नीतियां, खेत और किसान को खत्म करने पर आमादा है। किसान को ऋण मुक्त करने और लाभकारी मूल्य का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की हत्या करने लगी है। आर्थिक रूप से गुलाम खेती को आजाद कराने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता शराफत हुसैन ने सहायता के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा एक पत्र एसडीएम को सौंपा। उन्होंने भी प्रदर्शनकर कहा कि देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की किसान विरोधी व दमकारी नीतियों के विरोध में 16 जून को राजमार्गों को जाम किया जाएगा।
Video...












Click it and Unblock the Notifications