राकेश टिकैत बोले- जनता को निगाह रखनी होगी, छलिया नेताओं का कोई भरोसा नहीं, वोट सोच समझकर दें
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज हो रहे चुनाव के मतदान को लेकर बयान दिया। राकेश टिकैत ने लोगों से मतदान का आवाह्न करते हुए कहा कि, "सभी वोट जरूर दें। मगर..वोट किसे अपना देना है, यह पहले सोच-समझ लें।"

राकेश टिकैत ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "आपने जिसको वोट दिया है, उसके वोट उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम भी आपका है। जनता को निगाह रखनी होगी। देश को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। हम आप भूलें नहीं कि, किसानों के मुद्दे पर सरकार ने वादाखिलाफी की है।" टिकैत बोले कि, "किसानों को सोच समझकर फैसला लेना है कि वोट उन्हें दें जो वादे पूरे करते हैं। उन्हें नहीं जो काम नहीं करते।"

छलिया नेताओं का कोई भरोसा नहीं
राकेश टिकैत ने इससे पहले भी किसानों को चेताते हुए लिखा था, "देश की सीमा और खेती की पहरेदारी के अलावा वोट की पहरेदारी के लिए भी तैयार रहें किसान। छलिया नेताओं का कोई भरोसा नहीं।"

गन्ना किसानों की मांग उठाई
टिकैत ने एक यह भी ट्वीट किया, "गलती से फास्टैग लेन में वाहनों से दोगुना टोल वसूली और 15 दिन बाद गन्ना किसानों का ब्याज समेत भुगतान रद्दी की टोकरी में। सरकार का दोहरा मानदंड प्राइवेट कंपनियों के हाथों खुली लूट नहीं तो और क्या?"












Click it and Unblock the Notifications