जिस सॉन्ग ने सपना चौधरी को बनाया सोशल मीडिया सेंसेशन, अब ढोलक की थाप पर फरमानी नाज ने गाया वो गाना

जिस सॉन्ग ने सपना चौधरी को बनाया सोशल मीडिया सेंसेशन, अब ढोलक की थाप पर फरमानी नाज ने गाया वो गाना

मुजफ्फरनगर, 10 अगस्त: हर हर शंभू गाना गाकर रातो रात सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि मीडिया की सुर्ख़ियों में आई फरमानी नाज लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। एक तरफ जहां फरमानी नाज के गाने हर हर शंभू को लेकर विवाद बना हुआ है, वहीं अब उनका एक नया गाना चर्चाओं में है। फरमानी नाज का जो सॉन्ग चर्चाओं में बना हुआ है उस गाने से कभी हरियाणवी डांसर अंजलि राघव सोशल मीडिया सेंसेशन बनी थी। इस गाने पर हरियाणी डांसर सपना चौधरी ने अपना स्टेज परफॉर्मेंस दिया था।

फरमानी नाज ने सॉलिड बॉडी सॉन्ग को दी अपनी अवाज

फरमानी नाज ने सॉलिड बॉडी सॉन्ग को दी अपनी अवाज

सॉलिड बॉडी गाने पर अपना स्टेज परफॉर्मेंस से सपना चौधरी भी सोशल मीडिया सेंसेशन बना गई थी और उनके डांस मूव्स लोग आज तक नहीं भूल सके है। सॉलिड बॉडी गाने डांस करते हुए सपना चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसने देखते ही देखते ही धूम मचा दी थी। तो वहीं, अंजलि राघव और सपना चौधरी के इस सुपर डुपर हिट गाने को अब फरमानी नाज ने अपनी आवाज दी है। हालांकि, अभी तक आपने फरमानी नाज के भजन और नज्म तो खूब सुनी होंगी, लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि आप उन्हें हरियाणवी सॉन्ग गुनगुनाते हुए देखेंगे।

यूट्बू चैनल पर फरमानी नाज ने 12 मई को किया था पोस्ट

यूट्बू चैनल पर फरमानी नाज ने 12 मई को किया था पोस्ट

सॉलिड बॉडी सॉन्ग को फरमानी नाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर 12 मई को पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि फरमानी के यूट्बू चैनल पर अभी तक इस सॉन्ग को 114,882 व्यू मिले है। फरमानी की आवाज में सॉलिड बॉडी सॉन्ग का यह वर्जन वाक्य में काफी मजेदार है, जिसे सुनकर आपको भी मजा ही जाएगा। फरमानी के साथ यह गाना फरमान ने भी गाया है और दोनों की जुगलबंदी काफी दमदार है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने पर कोई म्यूजिक नहीं, बल्कि ढोलक की थाप दी गई है।

इंडियन आइडल में भी बिखेरा था आवाज का जादू

इंडियन आइडल में भी बिखेरा था आवाज का जादू

सॉलिड बॉडी सॉन्ग को फरमानी नाज की आवाज और उनके टीम मेंबर भूरा ढोलक ने अपनी ढोलक की थाप से महफिल सजा दी। वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि यह गाना गांव के लोगों के बीच शूट किया गया है। फरमानी को हरियाणवी गाने गाते हुए देख लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। फरमानी का ये वीडियो देखने के बाद एक बात तो आप समझ गए होंगे कि वे वर्सेटाइल सिंगर हैं। बता दें कि फरमानी अपनी आवाज का जादू इंडियन आइडल में बिखेर चुकी है। हालांकि, अपने बेट की तबीयत बिगड़ने की वजह से फरमानी को बीच शो से ही वापस लौटना पड़ा था।

https://www.youtube.com/watch?v=xFnCIpYc7to&t=19s

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+