108 दीपकों को सर पर रखकर महिला करती है डांस, देखिए वीडियो

सिर पर सात मंजिले गोलाकर डिजाइन पर 108 जलते दीपकों को सर पर रखकर महिलाएं यह हैरतअंगेज चरकुला डांस करती हैं। मथुरा का यह दुनियाभर में फेमस है।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवर्धन के गांव मुखराई में द्वापर कालीन चरकुला नृत्य की कलात्मक प्रस्तुति स्थानीय महिलाओं ने दी। रंग होली से अगले दिन हुए इस आयोजन में देश विदेश के हजारों लोग शामिल हुए।

108 दीपकों को सर पर रखकर महिला करती है डांस, देखिए वीडियो

राधा-रानी की ननिहाल मुखराई गांव चरकुला नृत्य की वजह से की विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुका है। सिर्फ आज के दिन ही मुखराई गांव में ये नृत्य गांव की महिलाओ द्वारा किया जाता है। किर्बी 30-40 किलो वजन का होता है ये चरकुला। इसमे 108 दीपक बने होते है । 5 या 7 मंजिल का, गोलाकार डिजाइन में बना होता है।

कहा जाता है कि राधारानी के जन्म के समय राधा जी की नानी अपने सिर पर बैलगाड़ी के पहिये पर दीपक रखकर नाची थी। बस तभी से ये नृत्य चरकुला के नाम से ख्याति प्राप्त कर परंपरा के रूप में चला आ रहा है। चरकुला नृत्य ने देश ही नही, रूस, आस्ट्रेलिया, अमेरिका,जापान, हंगरी, फ्रांस आदि देशों में अपना जलवा बिखेरा है।

मुखराई गांव में चरकुला की प्रस्तुति देने आयी स्थानीय कलाकार जयदेई ने बताया कि वो करीब 35 साल से इस नृत्य को करती आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+