हाईटेंशन तार की चपेट में आई मासूम, घरवालों ने जिंदा दफनाया
12 साल की मुस्कान घर की छत पर खेल रही थी तभी वह 33000 बोल्ट हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। वहां तेज धमाका हुआ और लड़की बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी।
मेरठ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 साल की लड़की को करंट लगने पर उसके घरवालों ने अस्पताल ले जाने के बजाय उसे गले तक गहरे गड्ढे में खड़ी करके मिट्टी से ढक दिया।

लड़की के घरवालों ने कहा, 'हमने उसे गले से नीचे पूरी तरह मिट्टी के अंदर दबा दिया था, क्योंकि हमें लगा था कि ऐसा करने से करंट का असर खत्म हो जाएगा।' लड़की की हालत बिगड़ी तो स्थानीय लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पाया कि उसका दाहिना हाथ और पैर 90 फीसदी जल चुके थे।
छत में खेलते समय लगा करंट
12 साल की मुस्कान घर की छत पर खेल रही थी तभी वह 33000 बोल्ट हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। वहां तेज धमाका हुआ और लड़की बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। लड़की की मां फरीदा बेगम ने कहा, 'हमने उसे मिट्टी में इसलिए दबाया था क्योंकि हमें लगा था कि मिट्टी कंरट का असर खींच लेगी और बेटी ठीक हो जाएगी।'
गांव के लोगों ने जताया गुस्सा
घटना को लेकर गांव के लोगों ने काफी गुस्सा जताया और पावर कॉरपोरेशन के ऑफिस का घेराव किया। लोगों ने ज्यादा नीचे लटक रहे बिजली के तारों को वहां से हटाने की मांग की। जूनियर इंजीनियर कयूम राणा ने कहा कि बिजली के तारों को दूसरी जगह से ले जाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है इस पर जल्द कुछ काम होगा।












Click it and Unblock the Notifications