प्रेमिका से शादी रचाने के लिए युवक ने पहन ली सेना की नकली वर्दी और बनवा ली फर्जी ID
युवक ने बताया कि वो एक युवती से प्रेम करता है, लेकिन लड़की ने उसे सरकारी नौकरी मिलने के बाद ही शादी करने के लिए कहा था।
सहारनपुर। सहारनपुर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के पास सेना की वर्दी पहने घूम रहे एक संदिग्ध को एयरफोर्स स्टेशन कर्मचारियों ने पकड़ा है। इस युवक के पास से सेना का फर्जी पहचान पत्र और सेना की वर्दी बरामद हुई है। पकड़े गए संदिग्ध युवक को सरसावा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है।

बुधवार की देर रात यहां सरसावा में स्थित एयर फोर्स स्टेशन के पास करीब 22 वर्षीय युवक सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहा था। युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देख किसी अनहोनी की आशंका से स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत एयर फोर्स कर्मचारियों को दी। एयर फोर्स कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए युवक को सरसावा पुलिस को सौंप दिया गया। एयर फोर्स के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए युवक की खबर लगते ही पुलिस में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही थाने पहुंचे सीओ एलआईयू एमपी सिंह, सीओ नकुड़ आरबी पाठक ने युवक से पुछताछ की। थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम गुलशन बताया और वो हैदरनगर जलालपुर, का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि अब तक की गई पूछताछ में युवक ने बताया कि वो एक युवती से प्रेम करता है, लेकिन लड़की ने उसे सरकारी नौकरी मिलने के बाद ही शादी करने के लिए कहा था। एक दिन जब वो बावली स्टेशन पर घूम रहा था तो उसे एक बैग मिला जिसमें सेना की वर्दी के साथ-साथ लिविंग सर्टीफिकेट व सेना का आईकार्ड था। जिसके बाद युवक ने बैग से मिले आईकार्ड के आधार पर अपना फर्जी आईकार्ड तैयार करा लिया। युवक ने अपने परिजनों एवं अपनी प्रेमिका को सेना में नौकरी मिलने और तीन महीने की ट्रेनिंग पर जाने की बात कहते वो घर से चला गया। इसके बाद युवक यमुनागार में किसी फैर्क्टी में नौकरी करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात एयर फोर्स के एक कर्मचारी से हुई। इससे पहले भी वो एयर फोर्स कर्मचारी के साथ एयर फोर्स स्थित केंटीन से सामान ला चुका है।
देर शाम भी वो एयर फोर्स कर्मचारी से मिलने ही आया था। जिसके बाद उसने स्टेशन के बाहर से एयरफोर्स स्टेशन कर्मचारी को फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं मिल पाया। काफी देर तक उसे इधर-उधर घूमते देख लोगों ने एयर फोर्स स्टेशन के कर्मचारियों को फोन कर दिया। थानाध्यक्ष कपिल गौतम का कहना है कि युवक से पूछताछ चल रही है। युवक के परिजनों से भी संपर्क किया जा चुका है। पूछताछ में आतंकवादी से संबंध होने वाली कोई बात सामने नहीं आई है। अभी और पूछताछ की जा रही है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications