वाराणसी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- काशी, यूपी और देश का विकास आपके वोट से ही तय होना है
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बुधवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। फडणवीस ने वाराणसी के जंगमबाड़ी मठ में विशेष जनसंपर्क अभियान किया। भारत श्रेष्ठ भारत: काशी महाराष्ट्र समागम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर पीएम मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
काशी में बसे महाराष्ट्र के लोगों को मराठी में संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बात की इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के लिए भाजपा कार्याकर्ताओं को प्रेरित किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा पीएम मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करवाना ही लक्ष्य होना चाहिए। काशी, यूपी और देश का विकास इसी से तय होना है।
फडणवीस ने कहा पीएम मोदी के प्रतिनिधित्व में पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। काशी में पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कारिडोर, अयोध्या में भव्य मंदिर का मंदिर का निर्माण हुआ। अयोध्या औश्र काशी पर्यटन का केंद्र बनता जा रहा है। देश में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा काशी और महाराष्ट्र का नाता सैकड़ो साल पुराना है। जब महाराष्ट्र को जरुरत पड़ी तब काशी के पंडित गागा भट्ट ने छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक किया। इसके अलावा महारानी अहिल्याबाई होलकर ने काशी के मंदिरों का जिर्णोद्धार किया।












Click it and Unblock the Notifications