यूपी के इस गांव में 50 से ज्यादा लोगों की चली गई आंखों की रोशनी, मचा कोहराम

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में 50 से ज्यादा लोगों को अचानक दिखना बंद हो गया। शनिवार को सुबह जब लोगों ने अपनी आंखें खोलीं तो उन्हें असहनीय दर्द होने लगा। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों का इलाज करना शुरू कर दिया।

eye infection spread among the 50 villagers in gazipur

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह आंखों का संक्रमण है जोकि कुछ समय बाद ठीक हो जाएगा। इस घटना के बारे में जब सूचना डीएम को दी जिसके बाद डॉक्टरों की टीम को गांव भेजा गया। दरअसल शुक्रवार को गांव में मां काली के पूजन का उत्सव था। कार्यक्रम देर रात तक चला जिसके बाद लोग अपने-अपने घर चले गए। सुबह उठने पर कई लोगों की आंखें खुल नहीं रही थीं और दर्द के मारे लोग चिल्ला रहे थे। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

आंखों के विशेषज्ञ डॉ. छांगुर राम ने बताया कि क्रार्यक्रम में आयोजकों ने ऊसर जमीन में पानी भर कर जोते गए खेत में पुआल रख कर उस पर दरी बिछा दी थी। वहां कुछ हैलोजन भी लगाए गए थे। जो लोग जमीन पर बैठकर बिरहा सुन रहे थे उन्हें नेत्र संक्रमण की शिकायत हुई है जोकि कुछ वक्त बाद ठीकस हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में बच्चे की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+