Exit Polls 2023: SBSP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर बोले- एमपी से खाली हाथ लौटेंगे अखिलेश यादव
2023 Assembly Election Exit Polls: देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। तीन दिसंबर को इसके परिणाम आएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आज सामने आए हैं। इन नतीजों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने बड़ा दावा किया है। एसबीएसपी ने सपा के चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि एमपी में उनका खाता भी नहीं खुलेगा। वहां से लौटकर उनको यूपी ही आना होगा।

SBSP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने वन इंडिया हिन्दी से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के नतीजों से एक बार फिर साबित हो जाएगा कि 2024 में एनडीए गठबंधन की ही सरकार बनेगी। अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने गए थे लेकिन वहां की जनता उनको बैरन यूपी वापस भेजने वाली है। मध्य प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा।
राजभर ने कहा कि जिस तरह से अखिलेश ने यूपी की जनता को धोखे में रखा और यहां उनका हश्र हुआ कुछ वैसा ही हाल एमपी में भी होने वाला है। एक्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि एमपी में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। मध्य प्रदेश में राजनीति करने गए अखिलेश यादव को पहले यूपी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। घर संभल नहीं रहा और वह दूसरे राज्यों में राजनीति कर रहे हैं।
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों को 2024 में कितना असर पड़ेगा, इसको लेकर अरुण राजभर ने कहा कि, पांच राज्यों में एक्जिट पोल के नतीजे ता रहे हैं कि हवा NDA के पक्ष में और INDIA गठबंधन के खिलाफ है। जनता एक बार फिर 2024 में नरेंद्र मोदी को पीएम बनते देखना चाहती है। इसलिए इन राज्यों में एनडीए की जीत होगी।
कांग्रेस को लेकर अरुण राजभर ने कहा कि पांच राज्यों में कांग्रेस का हश्र बहुत बुरा होने वाला है। इसका सीधा असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। इसको देखा जाए तो यूपी में भी INDIA गठबंधन को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications