Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Republic TV Exit Poll Result 2024 Uttar Pradesh: जानिए यूपी में भाजपा को मिल रही हैं कितनी सीटें?

Republic TV Exit Poll Result 2024 Uttar Pradesh:लोकसभा चुनाव 2024 संपन्‍न हो चुके है अब बस 4 जून को वोटों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश वह राज्य है जहां सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों की संख्या 80 है। ये ही वजह है कि सबकी निगाहें यूपी के चुनाव परिणामों पर खासतौर पर रहती है।

यूपी में किस पार्टी को बढ़त मिलने वाली है, ये जानने के लिए कई न्‍यूज एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल किया गया। आइए जानते हैं उत्‍तर प्रदेश में Republic TV Exit Poll के अनुसार भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं और इंडिया गठबंधन के लिए क्‍या भविष्‍यवाणी की गई है?

up

बता दें उत्‍तर प्रदेश में भाजपा, समाजवादी पार्टी (एसपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), कांग्रेस, आरएलडी प्रमुख पार्टियों ने चुनाव लड़ा। यूपी में भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए गठबंधन से विपक्षी इंडिया गठबंधन जिसमें सपा और कांग्रेस शामिल है उनसे था। 4 जून को असली परिणाम से पहले इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने यह अनुमान लगाने के लिए एक एग्जिट पोल करवाया उसमें एनडीए गठबंधन को सर्वाधिक सीटें मिल रही हैं।

यूपी की 80 लोकसभा सीटों के लिए Republic TV Matrize Exit Poll के एग्जिट पोल का अनुमान के अनुसार

  • एनडीए गठबंधन को यूपी में 80 में से 69 से 74 सीटों पर जीत मिलने की भविष्‍यवाणी की गई है।
  • INDI गठबंधन को 6 से 11 सीटों पर जीत मिलने की भविष्‍यवाणी की गई है।
  • इस एग्जिट पोल के अनुसार मायावती की पार्टी बसपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिल रही है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से Republic TV -PMARQ Exit Poll के अनुसार भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए गठबंध को 69 सीटें और इंडी गठबंधन को 11 सीटों पर जीत मिलने की भविष्‍यवाणी की गई है।

देश भर में एनडीओ को मिल रही कितनी सीटें

Republic TV Matrize Exit Poll 2024 के अनुसार देश भर में एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गटबंधन को 118 से 133 सीटें और अन्‍य को 43 से सीटों पर जीत मिलने की भविष्‍यवाणी की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+