Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश में कौन मारेगा बाजी, जानिए कैसे रहे हैं पिछले एग्जिट पोल
Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होने जा रहा है। लोकसभा सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। ऐसे में हर किसी की निगाह उत्तर प्रदेश के नतीजों पर है।
सातवें चरण का मतदान 1 जून को शाम 6 बजे तक समाप्त हो जाएगा, ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजें भी यहां शाम 6 बजे के बाद सामने आने लगेंगे। शाम को आखिरी वोट पड़ने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लग जाएंगे। शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल सामने आएगा।

एग्जिट पोल के सटीक नतीजों को जानने के लिए आप वन इंडिया और डेली हंट के साथ बने रहें। हम आपके लिए सभी एग्जिट पोल के सटीक नतीजों को सबसे पहले लेकर आएंगे।
एग्जिट पोल की बात करें तो यह ओपीनियन पोल से अलग होता है। ओपीनियल पोल मतदान से पहले लोगों की राय पर आधारित होता है। जबकि एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद लोगों से उनके मत के बारे में पूछे गए सवाल पर आधारित होता है। लिहाजा एग्जिट पोल की महत्ता ओपीनियन पोल से कहीं अधिक होती है।
एग्जिट पोल के बाद 4 जून को चुनाव आयोग नतीजों को जारी करेगा। वोटों की गिनती 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में सीटों को लेकर स्पष्ट स्थिति दोपहर तक हो जाएगी।
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह काफी मिला जुला रहा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 62 और एनडीए ने कुल मिलाकर 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं बसपा ने 10, सपा ने 5 कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि भाजपा दावा कर रही है कि वह सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली है जबकि कांग्रेस-सपा इस बार सत्ता परिवर्तन का भरोसा जता रहे हैं।
2019 का एग्जिट पोल
| एग्जिट पोल | भाजपा | सपा+बसपा | कांग्रेस | अन्य |
| आजतक-एक्सिस माइ इंडिया | 62-68 | 10-16 | 1-2 | 0 |
| इंडिया टीवी-सीएनएक्स | 50 | 27 | 2 | 1 |
| टाइम्स नाउ-वीएमआर | 55-58 | 18-20 | 2 | 1 |
| एबीपी-नील्सन सर्वे | 22 | 56 | 2 | 0 |












Click it and Unblock the Notifications