Exam Special Train: बनारस -कानपुर स्पेशल ट्रेन ऐसे अभ्यर्थियों की राह बनाएगी आसान

Exam Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05187 बनारस-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन बनारस से 26 जुलाई, 2025 शनिवार को इकहरी यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।

05187 बनारस-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 26 जुलाई, 2025 शनिवार को बनारस से 18.00 बजे प्रस्थान कर हरदत्तपुर से 18.12 बजे, राजातालाब से 18.20 बजे, माधो सिंह से 18.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.00 बजे, हंडिया खास से 19.25 बजे, झूसी से 20.10 बजे, प्रयागराज रामबाग से 20.32 बजे, प्रयागराज जं. से 20.52 बजे तथा फतेहपुर से 22.15 बजे छूटकर कानपुर सेंट्रल 23.40 बजे पहुँचेगी। यह गाड़ी मेमू रेक से चलाई जायेगी।

ner

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 24 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म सं0 1 से 08 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।

24 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं0 को गाड़ी सं0 11407 में यात्री का छूटा एक लैपटाप मिला जिसे पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त लैपटाप सुपुर्द किया गया। 23 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लखनऊ जं0 को गाड़ी सं0 15007 में यात्री का छूटा एक लैपटाप मिला जिसे पोस्ट पर जमा किया गया। 24 जुलाई 2025 को यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त लैपटाप सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+