सपा से इस्तीफे के बाद पंखुड़ी पाठक ने 'शायरी' ट्वीट कर मचाई खलबली
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ृी पाठक ने दो तीन पहले समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर हंगामा मचा दिया था। पंखुड़ी ने इस दौरान ट्वीट के जरिए समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन आज तीन दिन बाद एक बार फिर पंखुड़ी ने ट्विटर पर अपनी दर्द बयां करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है,
'तुम गिराने में लगे थे तुम ने सोचा ही नहीं,
मैं गिरा तो मसला बन कर खड़ा हो जाऊंगा,
मुझ को चलने दो अकेला है अभी मेरा सफ़र,
रास्ता रोका गया तो क़ाफ़िला हो जाऊंगा'

उन्होंने सपा पर अपने समाजवादी सिद्धांतों को छोड़ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वहां रहने से दम घुटता है। पंखुड़ी को सपा की विचारधारा रास नहीं आ रही थी, इसलिए उन्होंने पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है और फिलहाल किसी पार्टी से ना जुड़कर उ












Click it and Unblock the Notifications