लखनऊ: बाइक रैली निकाल पूर्व सैनिकों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भूतपूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश की तरफ से राजधानी लखनऊ में एक बाइक रैली निकाली गई। भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं ने कश्मीर घाटी में बढ़ते आतंकवाद और सीमा पार से हो रही घुसपैठ के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध दर्ज किया। हाथों में तिरंगा लिए यह बाइक रैली लखनऊ में गोल्फ सिटी से शुरू होकर इंदिरा नगर पहुंची। रैली 1090 चौराहे पर आकर समाप्त हुई।

 ex servicemen bike rally in lucknow

पूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश ने 14 अगस्त 2018 के दिन प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर आशीष चर्तुवेदी ने बताया कि इस रैली का मकसद लोगों को याद दिलाने का था कि बड़ी मुश्किलों और कठिनाईयों से देश को आजादी मिली है, जिसे आज की युवा पीढ़ी भूल चुकी है।

उन्होंने कहा कि कई सालों से आजादी को बनाए रखने के लिए हमारे देश की सेना ने सरहदों पर बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। लोगों को याद दिलाने के लिए ही ये रैली निकाली गई है। इतना ही नहीं 14 अगस्त को पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है, इसलिए संघ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए पाकिस्तान का झंडा भी जलाया।

कायराना हरकत करता है पाकिस्तान
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई सालों से सरहद पर कायराना हरकत कर रहे हैं। आतंकवादियों को भेजकर हमारी सेना के जवानों पर गोलियां चलाते हैं, कश्मीर के लोगों की जान लेते हैं और लोगों में दहशत पैदा करने का काम करते हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान हमारी सेना का सामना नहीं कर सकता है, इसलिए छुप-छुपकर लड़ाई करता है और यही वजह है कि आज हम उनका झंडा जला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+