रेप केस के आरोपी गायत्री प्रजापति के दोनों बेटे, तीन सहयोगी गिरफ्तार

गायत्री के बेटे अनुराग और अनिल की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही गायत्री तक पहुंचना तय माना जा रहा है। दोनों बेटों के नाम 20 से ज्यादा कंपनियां हैं, यहां तक कि उनके बेटे अनुराग पर भी रेप का आरोप लग चुका है।

अमेठी। गैंगरेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के 3 सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने गायत्री के दोनों बेटों अनुराग और अनिल प्रजापति को भी हिरासत में लिया है। सहयोगियों के रूप में पकड़े गए लोगों की शिनाख्त रुपेश, विकास वर्मा, पिंटू उर्फ अमरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। गायत्री प्रजापति पर एक महिला से गैंगरेप और उसकी बेटी से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप है। वे यूपी में हुए व‍िधानसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार गए थे।

रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के 3 सहयोगी समेत दोनों बेटे गिरफ्तार, गायत्री तक जल्द पहुंचेगी पुलिस!

बता दें कि गायत्री के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया था कि प्रजापति और उनके साथियों ने दो साल तक उसका गैंगरेप क‍िया। पीड़ित का बयान सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया था। साथ ही उसकी बेटी का भी यौन शोषण क‍िया। महिला ने इसकी श‍िकायत भी की थी, लेकि‍न उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के 3 सहयोगी समेत दोनों बेटे गिरफ्तार, गायत्री तक जल्द पहुंचेगी पुलिस!

इसके बाद पीड़‍िता सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने तुरंत मंत्री के खिलाफ रेप और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करने का ऑर्डर दिया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि गायत्री के एक करीबी से उसकी मुलाकात करीब 3 साल पहले गायत्री से हुई। महिला का आरोप है कि मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि गायत्री ने घटना की तस्वीरें भी ली थीं। साथ ही प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए रेप किया था।

रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के 3 सहयोगी समेत दोनों बेटे गिरफ्तार, गायत्री तक जल्द पहुंचेगी पुलिस!
रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के 3 सहयोगी समेत दोनों बेटे गिरफ्तार, गायत्री तक जल्द पहुंचेगी पुलिस!

गायत्री के बेटे अनुराग और अनिल की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही गायत्री तक पहुंचना तय माना जा रहा है। दोनों बेटों के नाम 20 से ज्यादा कंपनियां हैं, जिसमें वे अरबों रुपए के मालिक हैं। दोनों बेटों की पढ़ाई अमेठी में ही हुई है। दोनों ने बीए किया है। बड़ा बेटा अनुराग पिता के साथ ही कमीशन एजेंट के तौर पर काम करने लगा था। अनुराग पर भी अमेठी की रहने वाली एक लड़की ने 2014 में रेप का आरोप लगाया था। उसके ख‍िलाफ कार्रवाई करने की कई स‍िफारिशें की गईं लेकिन गायत्री की हनक के चलते पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। बताया जाता है क‍ि बाद में परिवार पर दबाव बनाकर लड़की को शांत कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+